Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ठाणे में विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

ठाणे, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।

शिंदे ने शनिवार रात एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा, “विश्वास के साथ हमारे साथ जुड़ने वाले हर कार्यकर्ता के क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए शिवसेना प्रतिबद्ध है। आपके जायज संघर्ष में मैं हमेशा मजबूती से आपके साथ खड़ा रहूंगा।”

भाषा अमित नरेश

नरेश