Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

परीक्षा के दौरान नर्सिंग प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर साझा किया, परभणी में पांच गिरफ्तार

मुंबई, 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के परभणी में नर्सिंग स्कूल में परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद एक कक्ष पर्यवेक्षक द्वारा कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपनी बहन को भेजने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित अनियमितता शुक्रवार को इंदिरा गांधी ए.एन.एम. नर्सिंग स्कूल में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान हुई।

पुलिस ने इस मामले में कक्ष पर्यवेक्षक राखी चव्हाण, उनकी बहन रानी चव्हाण, प्रतीक्षा किरण खिल्लारे, ईश्वर बारबोइना और दिलीप बोरकर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, परभणी के परीक्षा केंद्र पर तैनात राखी ने कथित तौर पर सुबह साढ़े 10 बजे परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीर खींची और उसे व्हाट्सऐप के जरिये अपनी बहन को भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय निरीक्षकों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा में कथित अनियमितता का पता चला।

परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर भेजे जाने का संदेह होने पर केंद्र निरीक्षक विश्वजीत मठपति ने महिला पर्यवेक्षक की तलाशी ली। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें प्रश्नपत्र की तस्वीर मिली।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और केंद्र निरीक्षक की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश