Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयपुर में अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, 70 से अधिक लोग सुरक्षित निकले

जयपुर, 23 अगस्त (भाषा) जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार दोपहर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इमारत से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, पार्किंग में खड़े वाहनों तक फैली आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और 12 मोटरसाइकिल और तीन कारें जलकर खाक हो गईं।

जलते वाहनों से उठे घने धुएं के अपार्टमेंट में फैलने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और वहां अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छह मंजिला इमारत के फ्लैटों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब