Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पंजाब नशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा: ‘आप’ नेता सिसोदिया

(तस्वीरों के साथ)

जालंधर, 23 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि पार्टी की युवा शाखा द्वारा सरकार के ‘नशा के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत यहां आयोजित ‘यूथ रन पंजाब 2026’ से पता चलता है कि राज्य नशे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, सिसोदिया और भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने पांच किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जिसमें हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बाद में उन्होंने विजेताओं को 11,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार वितरित किए।

सभा को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह आयोजन महज कुछ किलोमीटर की दौड़ से कहीं अधिक था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मैराथन उस पंजाब की आवाज है, जो नशे, निराशा और हार मानने की मानसिकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।’’

पार्टी के बयान में कहा गया कि मान के नेतृत्व में पंजाब अपनी पुरानी ‘उड़ता पंजाब’ की छवि को पीछे छोड़कर युवाओं के दम पर ‘खेलता-दौड़ता पंजाब’ के रूप में उभर रहा है।

आप पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पंजाब के युवाओं में ‘रंगला पंजाब’ बनाने में योगदान देने के प्रति बढ़े उत्साह को दर्शाती है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप