Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन सोमवार से, केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से शुरू होने जा रहे दो-दिवसीय ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश भर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के 850 से अधिक अधिकारी ‘हाइब्रिड’ प्रारूप (ऑनलाइन और आमने-सामने) में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि नौवीं राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन ‘हाइब्रिड’ स्वरूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कांफ्रेंस दोनों तरीके से शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश