Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बिहार में दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत

पटना, 23 अगस्त (भाषा) बिहार के पटना जिले में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बज कर 45 मिनट पर बख्तियारपुर में ओल्ड बाईपास के पास हुई।

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हार्डवेयर सामान, इंजन का तेल और प्लास्टिक के उत्पाद बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे समेत तीन लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान के मालिक पंकज कुमार, उनके बेटे और बेटी समेत तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश