Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

फडणवीस को जेन-जी के बारे में बताने वाले दीपके की तस्वीर कार्यालय में लगानी चाहिए: राउत

मुंबई, 23 अगस्त (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके की तस्वीर अपने कार्यालय में लगानी चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें ‘जेन-जी’ की समस्याओं के बारे में पता चला।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम को “पैसे की गूंज” कहने और कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को पैसे देने का आरोप लगाने को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने सवाल किया कि यदि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पैसे देकर आयोजित किया गया था, तो 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने वाली ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ क्या थी?

भाजपा ने शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम को “पैसे की गूंज” करार देते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को पैसे दिए। इसके बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि भाजपा ‘जेन-जी’ के बढ़ते समर्थन से डरी हुई है।

राउत ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के अन्य नेताओं को अभिजीत दीपके की तस्वीरें लगानी चाहिए। उन्हीं की वजह से उन्हें पता चला कि जेन-जी भी है।”

फडणवीस ने रविवार को नागपुर में ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया जो ‘जेन-जी’ के लिए आयोजित किया गया था।

भाषा अमित नरेश

नरेश