नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि18 मोदी अंतरिक्ष
अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहीं निजी कंपनियां अनुसंधान और नवोन्मेष का माहौल बनाएं : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य कर रहीं निजी कंपनियों से अपने ईर्द-गिर्द अनुसंधान के लिए माहौल बनाने की अपील की ताकि दुनिया भर के लोग करियर बनाने के उद्देश्य से भारत आने के लिए प्रेरित हों।
दि27 भाजपा राहुल
महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन का समर्थन करें राहुल : भाजपा
नयी दिल्ली, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से महिलाओं के समर्थन में दिए अपने बयानों को अमल में लाने के लिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का समर्थन करने तथा कांग्रेस कार्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन की व्यवस्था करने को कहा।
दि1 कांग्रेस संसद सत्रावसान
अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, क्या गृह मंत्री परिसीमन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत तलाश रहे हैं: रमेश
नयी दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के अवसान में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘‘दागदार’’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें।
दि28 कॉजपा बैठक
कॉजपा सोमवार को केंद्र के आश्वसनों की स्थिति की समीक्षा करेगी, आंदोलन के विकल्प को खुला रखा
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जिसमें 25 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
प्रादे77 बंगाल राजनाथ दूसरी लीड परियोजनाएं
भारत में वैश्विक पोत निर्माण का केंद्र बनने की क्षमता : राजनाथ सिंह
कोलकाता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत पारंपरिक पोत निर्माण करने वाले देशों के बीच इस उद्योग को लेकर आई ‘शून्यता’ का लाभ उठाकर एक वैश्विक पोत निर्माण केंद्र बनने में सक्षम है।
प्रादे69 झारखंड छात्र लीड प्राथमिकी
पुलिस-छात्रों के बीच झड़प को लेकर हजारीबाग एवं गिरिडीह जिलों में तीन प्राथमिकी दर्ज, 28 नामजद
रांची, झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प के मामले में 28 नामजद और 900 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे89 ईडी केपीएससी आईएएस अधिकारी छापा
केपीएससी ‘घोटाला’ मामला: आईएएस अधिकारी गंगवार के कर्नाटक, उप्र परिसरों पर ईडी की छापेमारी
बेंगलुरु/नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) द्वारा आयोजित एक परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत रविवार को आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि6 दिल्ली जंतर मंतर पुलिस
जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार प्रदर्शन की अनुमति नहीं : दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि आरक्षण सुधारों को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन या सभा करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति या संगठन को नहीं दी गई है।
प्रादे83 उप्र महाना लीड राष्ट्रगान
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
उन्नाव (उप्र), उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद हो गया, जिसमें वह उन्नाव में कथित रूप से राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से जाते हुए दिख रहे हैं।
वि16 ईरान अमेरिका भारत विशेषज्ञ
चार दशक की युद्ध तैयारी ने ईरान को तबाह करना अमेरिका के लिए मुश्किल बनाया : भारतीय रक्षा विशेषज्ञ
वाशिंगटन, भारतीय सैन्य विशेषज्ञ ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित युद्ध के लिए चार दशक तक तैयारी की थी, जिसमें उसके शीर्ष नेतृत्व के खत्म होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी भी शामिल थी, यही वजह है कि उसके विरोधियों के लिए ईरान को पूरी तरह तबाह करना मुश्किल हो रहा है।
अर्थ9 पीएनजी राज्य
केंद्र ने राज्यों से पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की पहुंच और इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। ये अधिकारी गैस वितरण कंपनियों और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के साथ समन्वय कर उन घरों को पाइप वाली रसोई गैस से जोड़ने में मदद करेंगे, जहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है।
खेल23 खेल लीड भारत
पडिक्कल का शतक, भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए
कोलंबो, देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को यहां पहली पारी में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि13 भवन जलवायु प्रभाव
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
सिडनी, हम सभी को सिर पर छत, पढ़ने के लिए कक्षाएं और काम करने के लिए कार्यालय या जगह की आवश्यकता होती है।
भाषा
शफीक देवेंद्र
देवेंद्र