Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

एसएफआई ने डूसू चुनाव के लिए 84 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) 'स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनावों के लिए एसएफआई की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से 84 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इसी के साथ संगठन ने अपना 'ड्रीम डीयू ऑफ डफली गैंग' अभियान भी शुरू किया है। छात्र संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसएफआई दिल्ली के अनुसार, इस संबंध में शनिवार को आयोजित बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 28 महाविद्यालयों के एसएफआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस बैठक में सूरज एलामन को चुनाव समिति का अध्यक्ष, नदिया को संयोजक, मेहिना फातिमा को उपाध्यक्ष और नोएल बेनी को सह-संयोजक चुना गया।

डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 19 सितंबर को की जाएगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित होने की उम्मीद है।

चुनाव समिति को डूसू चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

संगठन ने विश्वविद्यालय में 'प्रगतिशील और सुलभ शिक्षा' के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए 'ड्रीम डीयू ऑफ डफली गैंग' अभियान शुरू किया है।

इस अभियान में एसएफआई के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के नेतृत्व वाले डूसू द्वारा छात्रों से किए गए वादों को पूरा करने में बार-बार नाकामी को भी मुद्दा बनाया जाएगा।

वर्ष 2025 के डूसू चुनावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने शानदार वापसी की थी। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को केवल उपाध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ा था।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप