Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बलिया में तीन नाबालिग छात्राएं लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

बलिया (उप्र) 23 अगस्त (भाषा) बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं कक्षा आठ की तीन छात्राएं लापता हो गईं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में एक छात्रा की मां की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अपहरण से संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार हथौड़ी गांव की रहने वाली कक्षा आठ की 14 से 15 वर्ष के बीच की तीन छात्राएं शनिवार सुबह नौ बजे घर से स्कूल गईं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं।

गड़वार थाना के प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने रविवार को बताया कि इस मामले में एक छात्रा की मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज करकेलापता छात्राओं की तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब