Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

त्रिपुरा सरकार ब्रू समुदाय के सदस्यों की स्थायी आय सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही :साहा

अगरतला, 23 अगस्त (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने न केवल राज्य में ब्रू परिवारों का पुनर्वास किया है बल्कि उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए हैं।

साहा द्वारा एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकारी योजना के तहत प्रशिक्षित समुदाय के सदस्यों को टूलकिट बांटे गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1998 में मिजोरम से भागे ब्रू परिवारों के स्थायी पुनर्वास की पहल की।

मुख्यमंत्री ने गोमती जिले के अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘ब्रू परिवार 1998 से राज्य के शरणार्थी शिविरों में बेहद खराब हालात में रह रहे थे। राज्य में 35 साल तक शासन करने वाली वामपंथी सरकार इस संकट का समाधान नहीं कर सकी। आखिरकार, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इसका समाधान किया।’’

त्रिपुरा में 8,000 से अधिक विस्थापित ब्रू परिवारों के पुनर्वास के लिए जनवरी 2020 में केंद्र और मिजोरम व त्रिपुरा की सरकारों के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

भाषा धीरज नरेश

नरेश