Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तमिलनाडु वन विभाग ने नीलगिरि में आदमखोर बाघ को पकड़ने की कोशिशें तेज की

उदगमंडलम (तमिलनाडु), 23 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु वन विभाग ने नीलगिरि जिले में इस महीने दो लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध आदमखोर बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वन विभाग के कर्मियों ने बाघ को खोजने और पकड़ने के लिए तीन थर्मल ड्रोन तैनात किए हैं, रणनीतिक स्थानों पर छह पिंजरे लगाए हैं और जंगल के इलाकों में 50 कैमरा ट्रैप लगाए हैं।

बाघ की मौजूदगी से प्रभावित जंगल से सटे इलाकों में लगातार निगरानी और तलाश अभियान चलाने के लिए 80 से अधिक वनकर्मियों को दो विशेष दलों में तैनात किया गया है।

गुडालूर क वन अधिकारी देवराज ने रविवार को स्थानीय लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र