Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली : आईफोन की किस्त को लेकर तनावग्रस्त व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगाई, बचाया गया

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली में 30 वर्षीय एक नृत्य शिक्षक ने कथित तौर पर कमाई कम होने की वजह से आईफोन की किस्तें चुकाने में असमर्थ होने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे कालिंदी कुंज इलाके में भोला घाट के पास हुई। इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नदी में कूद गया है।

उन्होंने बताया कि उसकी एक टीम मौके पर पहुंची और बाढ़ विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बचाव दल नाव लेकर वहां पहुंचा। दीपक कुमार नाम के उस व्यक्ति को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि ओखला की संजय कॉलोनी में रहने वाले कुमार डांस टीचर के तौर पर काम करते हैं और साथ में बागवानी का काम भी करते हैं। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।

पूछताछ के दौरान कुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों में उसकी आमदनी कम हो गई थी, जिससे उसके लिए अपने आईफोन की मासिक किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया था।

जानकारी के मुताबिक आर्थिक दबाव के कारण कुमार काफी तनाव में थे, जिसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

भाषा धीरज रंजन

रंजन