नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि1 कांग्रेस संसद सत्रावसान
अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, क्या गृह मंत्री परिसीमन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत तलाश रहे हैं: रमेश
नयी दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के अवसान में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘‘दागदार’’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें।
दि6 दिल्ली जंतर मंतर पुलिस
जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार प्रदर्शन की अनुमति नहीं : दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि आरक्षण सुधारों को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन या सभा करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति या संगठन को नहीं दी गई है।
प्रादे30 उप्र मायावती आरक्षण
मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का किया विरोध
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने जाति-आधारित आरक्षण की जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग का विरोध किया और कहा कि ऐसा कदम देश के हित में नहीं होगा।
प्रादे5 महाराष्ट्र राहुल भाजपा
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ संवाद ‘राजनीतिक हास्य कार्यक्रम था’: भाजपा
मुंबई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को ‘राजनीतिक हास्य कार्यक्रम’ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की।
प्रादे35 गुजरात जहरीली शराब मृतक संख्या
गुजरात में जहरीली शराब से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई
भावनगर, गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि9 बांग्लादेश भारत मंत्री
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की कोई जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हित प्राथमिकता में: कबीर
ढाका, बांग्लादेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा की कोई ‘‘जल्दबाजी’’ नहीं है और ढाका नई दिल्ली के साथ अच्छे संबंध तो चाहता है, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की एक खबर में यह बात कही गई।
वि2 अमेरिका तेलंगाना मुख्यमंत्री यात्रा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री को अमेरिका दौरे की मंजूरी न मिलने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने जताई नाराजगी
न्यूयॉर्क, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) की अमेरिका स्थित तेलंगाना इकाई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं दिए जाने पर गहरी निराशा जताई है।
अर्थ10 शेयर समीक्षा
भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा
नयी दिल्ली, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक होंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।
अर्थ9 पीएनजी राज्य
केंद्र ने राज्यों से पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की पहुंच और इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। ये अधिकारी गैस वितरण कंपनियों और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के साथ समन्वय कर उन घरों को पाइप वाली रसोई गैस से जोड़ने में मदद करेंगे, जहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है।
खेल10 खेल बांग्ला
स्टॉर्क को मैच में 10 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया
मैकॉय (ऑस्ट्रेलिया), तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के मैच में 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे ही दिन रविवार को यहां बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।
खेल11 खेल हॉकी कप भारत संभावना
अगर मगर में फंसी हरमनप्रीत सिंह की टीम की सेमीफाइनल की राह
एम्सटेलवीन, नीदरलैंड से पिछले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है। हालांकि शनिवार को आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड की अर्जेंटीना के हाथों हार ने तकनीकी तौर पर रास्ते बंद नहीं किये हैं लेकिन हरमनप्रीत सिंह की टीम को इसके लिये बड़ी जीत के साथ दूसरे मैच का परिणाम भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी ।
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल