Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

युवती ने प्रेमी की मदद से की अपने पिता की हत्या

बस्ती (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवती ने प्रेमी की मदद से अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से रविवार को बताया कि शुक्रवार की दोपहर को बकरी चराने गयी दुर्गा नामक युवती को उसके पिता कृष्णा (50) ने नहर के पास उसके प्रेमी लक्ष्मण के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद युवती ने प्रेमी की मदद से अपने पिता पर हंसिया (फसल काटने में इस्तेमाल होने वाला धारदार औजार) से कई घातक वार कर दिये।

उन्होंने बताया कि कृष्णा को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे मृत पाया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में आरोपी बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन