Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प, एक व्यक्ति घायल

कोलकाता, 23 अगस्त (भाषा) कोलकाता के दक्षिण-पूर्वी इलाके आनंदपुर में दावत के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विरोधी गुटों के बीच हुई झड़प में पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आनंदपुर खेल मैदान में हुई झड़प के बाद दोनों गुटों ने आनंदपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, घायल भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है।

भाजपा के स्थानीय नेता अरुण विश्वाल ने आरोप लगाया कि दावत के आयोजन के लिए पार्टी नेतृत्व से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस आयोजन के लिए स्थानीय मछली और मटन व्यापारियों से जबरन वसूली की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस आयोजन को करवाने वाले चार मई के बाद ही पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने व्यापारियों से धन वसूला है ।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन