Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

असम के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे छह घुसपैठियों को रोका गया: हिमंत

गुवाहाटी, 23 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असम के दक्षिण सलमारा जिले के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे छह “घुसपैठियों” को रोक दिया गया।

शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छह अवैध घुसपैठियों का पता लगाया गया और उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। असम सतर्क है। अवैध प्रवेश का पता लगाया जाएगा और उसे रोका जाएगा।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर कथित घुसपैठियों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उनके चेहरे ढके हुए थे।

भाषा रंजन वैभव

वैभव