नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार रात 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
भाषा रंजन वैभव
वैभव