Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

कोलंबो, 23 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पदार्पण का मौका दिया है।

श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए कामिल मिशारा और पासिंदु सूर्याबंडारा को पदार्पण का मौका दिया है। पासिंदु पिछले टेस्ट में हालांकि कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में खेले थे लेकिन यह मैच उनका पूर्ण पदार्पण है।

भारत दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

भाषा सुधीर

सुधीर