Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पनामा का जहाज डूबा, भारतीय तटरक्षक बल ने शुरू किया खोज और बचाव अभियान

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक जहाज डूब गया, जिसमें चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। इसके बाद भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने बचाव अभियान के लिए अपने तीन जहाज तैनात किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तटरक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि बल्क कैरियर 'एमवी ओशन विनर' पर 'बीस चीनी, तीन म्यांमा के और एक बांग्लादेशी' नागरिक सवार थे।

उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

तटरक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि आईसीजी के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने पास ही मौजूद एक वाणिज्यिक जहाज़ एमटी ऐसोपोस को उस जहाज की तलाश करने और मदद पहुंचाने के लिए भेजा। रात करीब आठ बजे दो लोगों को बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान के लिए आईसीजी के जहाज़ 'वरद' और 'अनमोल' को तैनात किया गया है, जबकि अभियान को और मज़बूत करने के लिए श्री विजय पुरम से 'विजित' जहाज़ को भी भेजा गया है।

भाषा सुरेश आशीष

आशीष