Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई से सीआईडी की पूछताछ

रांची, 22 अगस्त (भाषा) जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए अभय तिवारी, उनकी पत्नी और उनके भाई को हिरासत में लिया गया है। झारखंड सीआईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीआईडी के अनुसार, गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे अभय तिवारी को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी ने एक बयान में कहा, 'झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अभय, अक्षय और सुषमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।'

जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले से जुड़े 18 अन्य संदिग्धों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ की गई है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश