Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उत्तर प्रदेश: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से दुष्कर्म किया, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

हाथरस (उप्र), 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ढाई महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने करीब तीन महीने तक उससे दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। लड़की की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है।

लड़की का आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार को उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

शिकायत में लड़की ने कहा है कि वह करीब तीन-चार महीने पहले अपने मामा के यहां से सिकंदराराऊ वापस आई थी। उसने आरोप लगाया 20 जून से उसके दादा ने कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि लड़की को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसके ढाई महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष