Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का मध्यम भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

तोक्यो, 22 अगस्त (एपी) पूर्वी जापान में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में आया और इसका केंद्र जमीन से 70 किलोमीटर की गहराई में था।

'यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे' ने शुरुआती तीव्रता 5.8 दर्ज की।

किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके तोक्यो इलाके में भी महसूस किए गए।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश