Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मेरठ में कांवड़ियों की गाड़ी और ट्रक में भिड़ंत से एक की मौत; चार घायल

एटा/मेरठ (उप्र), 22 अगस्त (भाषा) हरिद्वार से कांवड़ लेकर एटा लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी शनिवार रात मेरठ में एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल को उपचार के लिए एटा लाया गया है।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इलामारन जी ने बताया कि रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी करीब 20 लोगों का समूह हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में चंद्रपाल (42) की मृत्यु हो गई, जबकि विशाल (15), रंजना देवी (35), दाताराम कठेरिया (30) और अतुल कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी के अनुसार हादसे में घायल अवनीश (30) को इलाज के लिए एटा के निजी अस्पताल में लाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष