Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

नोएडा, 22 अगस्त (भाषा) ग्रेटर नोएडा में शनिवार को निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन गोल्फ होम सोसाइटी में यह घटना हुई।

दोनों मजदूरों की पहचान सरकार (19) और जमाल शेख (45) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में निर्माण स्थल पर मौजूद एक ठेकेदार को हिरासत में लिया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आशीष

आशीष