Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अमेरिकी सामान पर आठ सितंबर से जवाबी शुल्क लगाएगा कनाडा

टोरंटो, 22 अगस्त (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश आठ सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क लगाएगा।

कनाडा के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद और बढ़ गया है।

अमेरिका ने कनाडा के करीब दो करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है। शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच आखिरी कोशिश के तौर पर जारी वार्ता भी विफल हो गई।

कार्नी ने कहा कि कनाडा भी उतनी ही राशि का जवाबी शुल्क लगाएगा। यह शुल्क स्टील, डेयरी उत्पादों, घरेलू उपकरणों, कृषि उपकरणों, कागज और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर लगाया जाएगा।

कार्नी ने कहा कि किन-किन उत्पादों पर शुल्क लगाया जाएगा, इसका विवरण आने वाले दिनों में दिया जाएगा।

ओटावा में कार्नी ने यह भी बताया कि अगर अमेरिका अपने शुल्क में बड़ी कटौती करता तो कनाडा स्टील, एल्युमीनियम और वाहनों पर लगाए गए अपने बाकी जवाबी शुल्क हटाने के लिए तैयार था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश