Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मुख्य न्यायाधीश ने दूरसंचार, प्रसारण, हवाई अड्डा क्षेत्र से जुड़े विवाद समय पर सुलझाने की अपील की

हैदराबाद, 22 अगस्त (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने शनिवार को दूरसंचार, प्रसारण और हवाई अड्डा शुल्क और साइबर प्रौद्योगिकी जैसे तेजी से बदलते क्षेत्र से जुड़े विवादों के समाधान के लिए असरदार, समयबद्ध और खास प्रणाली तैयार करने की जरूरत पर बल दिया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, ‘हवाई अड्डा शुल्क, दूरसंचार, प्रसारण और साइबर क्षेत्र में विवादों को सुलझाने की प्रणाली’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सिंह ने तकनीकी रूप से जटिल विनियामक विवादों से निपटने में खास न्यायिक संस्थाओं की बढ़ती अहमियत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दूरसंचार, प्रसारण, डिजिटल मंच, साइबर सिस्टम और उदीयमान प्रौद्योगिकी तेजी से एक ही परिवेश में काम कर रही हैं। इस मेल-जोल के कारण कानूनी समझ और न्यायिक तरीकों में भी उसी हिसाब से बदलाव की जरूरत है।’’

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश