Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

एफआईएच विश्व कप : नीदरलैंड से 1-3 से हारी भारतीय टीम

एम्सटेलवीन, 22 अगस्त (भाषा) हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम को शनिवार को यहां एफआईएच विश्व कप हॉकी के दूसरे दौर के अपने पहले मैच में सह-मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-3 से हार का मुंह देखना पड़ा।

इस जीत के साथ ही नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि भारतीय टीम अंतिम चार की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है।

भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत ने 52वें मिनट में किया।

वहीं नीदरलैंड के लिए तीनों मैदानी गोल रहे जो ड्यूको टेलगेनकैंप ने 41वें मिनट, होडेनमेकर्स ने 51वें मिनट और थिस वान डैम ने 55वें मिनट में दागे।

भाषा मोना नमिता आनन्द

आनन्द