Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आंध्र प्रदेश में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से हरित एआई डेटा सेंटर को मंजूरी

अमरावती, 22 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को एएम एआई फैक्टरी प्राइवेट लिमिटेड को विशाखापत्तनम जिले में 512 मेगावाट क्षमता वाला हरित एकीकृत कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दे दी। इस परियोजना में 31,387 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव भास्कर कटमनेनी ने एक सरकारी आदेश में कहा कि यह परियोजना भीमुनिपट्टनम मंडल के अमानम गांव में स्थापित की जाएगी और इससे करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

सरकारी आदेश के अनुसार, सरकार ने प्रस्ताव की समीक्षा के बाद एएम एआई फैक्टरी (विजाग) प्राइवेट लिमिटेड को 512 मेगावाट क्षमता का हरित एकीकृत एआई डेटा सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी है। परियोजना को दो साल चार महीने की अवधि में पूरा किया जाना है।

आदेश के अनुसार, राज्य सरकार परियोजना के लिए बिजली संबंधी बुनियादी ढांचे में सहायता देने और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

परियोजना को दी जाने वाली वित्तीय प्रोत्साहन सुविधाओं में स्टांप शुल्क और बिजली शुल्क से छूट भी शामिल है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय