Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अब्दुल्ला को फलस्तीन, ईरान में हिंसा के बीच अमेरिकी राजदूत से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी: मेहदी

श्रीनगर, 22 अगस्त (भाषा) नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के लोकसभा सदस्य रुहुल्लाह मेहदी ने कश्मीर मामले पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि अमेरिका को दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने फलस्तीन और ईरान में अमेरिका एवं इजराइल की हिंसा के बावजूद अमेरिकी राजदूत से मुख्यमंत्री अब्दुल्ला की मुलाकात पर भी सवाल उठाया।

मेहदी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यहां किसका क्या है, यहां की स्थिति अच्छी है या खराब, मुझे इसके लिए अमेरिका के विचार सुनने की क्या जरूरत है?’’

वह जम्मू-कश्मीर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हाल की यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

गोर ने 19 अगस्त को श्रीनगर की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' कहकर कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अमेरिकी राजदूत से मुलाकात पर भी सवाल खड़े किये।

मेहदी ने कहा, ‘‘मैं अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब उस हत्यारी सरकार के राजदूत यहां आए थे, तो क्या आपने अपने लोगों की ओर से उनसे पूछा कि वे और उनके सहयोगी इजराइल, फलस्तीन और ईरान में बेगुनाह लोगों को क्यों मार रहे हैं? अगर आपने यह नहीं पूछा, तो क्या आपने कम से कम अमेरिकी राजदूत के सामने फलस्तीन, गाजा, ईरान, यमन और लेबनान में उनके द्वारा किए जा रहे खून-खराबे के खिलाफ विरोध दर्ज कराया?'

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश