Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हर शिक्षण परिसर मादक पदार्थ के विरुद्ध युद्ध का मैदान है: मुख्यमंत्री फडणवीस

ठाणे, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को युवाओं से मादक पदार्थों से दूर रहने और इसके बजाय शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

फडणवीस नवी मुंबई के नेरुल में डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का आरंभ करने के बाद बोल रहे थे।

नवी मुंबई पुलिस की 'मादक पदार्थ- मुफ्त नवी मुंबई’ पहल के तहत आयोजित 'कैंपस कनेक्ट' का मकसद कॉलेज के विद्यार्थियों में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

फडणवीस ने कहा कि युवा देश की आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा हैं, एक बहुत बड़ी संपत्ति हैं, ऐसे में असामाजिक तत्व और दुश्मन ताकतें ड्रग नेटवर्क के जरिये उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस लड़ाई में हर शिक्षण कैंपस एक युद्ध का मैदान है और हर छात्र मादक पदार्थ की लत के खिलाफ एक सिपाही है।’’

उन्होंने आश्वासन कि लत से जूझ रहे छात्रों को मदद मिलेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नये पुनर्वास केंद्र भी शुरू किए।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश