Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सबा पटौदी ने करीना कपूर खान की गर्भावस्था को लेकर जारी अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) अभिनेत्री करीना कपूर खान की गर्भावस्था को लेकर जारी अफवाहों को उनकी ननद और आभूषण डिजाइनर सबा पटौदी ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और ‘‘बेतुके कयास लगाना बंद करने’’ की अपील की।

हाल में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनके दोबारा गर्भवती होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी।

अपनी 'इंस्टाग्राम स्टोरी' पर वीडियो की तस्वीर साझा करते हुए पटौदी ने कहा कि इसे 'गलत एंगल' से रिकॉर्ड किया गया था।

उन्होंने लिखा, ' 'गलत एंगल'... या फिर 'बैड हेयर डे'! लोग इतनी बड़ी अटकलें कैसे लगा सकते हैं! वह हवाई अड्डे से एकदम स्टाइलिश और शानदार अंदाज में निकलीं और आज जिम से निकली है! बस इतनी सी बात है।'

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र