Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजनीति में आने से पहले शिक्षा, रोजगार में अनुभव हासिल करें युवा: गोवा के मुख्यमंत्री

विजयवाड़ा, 22 अगस्त (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहिए।

विजयवाड़ा में आयोजित ‘विकसित भारत 2047: युवा राजनीतिक नेताओं के संवाद’ को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आने के बाद बड़े पदों पर नजर रखने के बजाय जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में आने से पहले युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना महत्वपूर्ण है।’’ सावंत ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सावंत ने युवा नेताओं से नीति निर्माता, जमीनी स्तर पर संगठनकर्ता, प्रौद्योगिकी के उपयोगकर्ता और ‘‘सामाजिक उद्यमी’’ के रूप में आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे लोगों के लिए सुलभ और जवाबदेह रहें, समावेशी व नवोन्मेषी सोच अपनाएं तथा राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप