Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा: शुभेंदु

कोलकाता, 22 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद कथित ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ तत्वों को लेकर उन पर तीखा निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना ही होगा। यह मुख्यमंत्री राष्ट्रवाद और देशभक्ति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।’’

अधिकारी ने आरोप लगाया कि यादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति भी नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ और ‘‘जिहादी’’ तत्व विश्वविद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाने तथा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मनाने का विरोध करते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मीडिया का एक वर्ग राष्ट्र-विरोधी लोगों के समर्थन में चाहे जो भी लिखे, हम यादवपुर विश्वविद्यालय के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद को स्थापित करके रहेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने के लिए बनी है और जोर दिया कि यादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद, भारतीय और ‘‘सनातन’’ संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप