Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ऊंचे भाव पर लिवाली घटने से सरसों तेल में गिरावट

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने से शनिवार को सरसों तेल में गिरावट रही। इसके अलावा सोयाबीन संयत्रों द्वारा दाम घटाये जाने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में भी गिरावट आई। शनिवार को अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कामकाज बंद रहने के कारण कारोबार सुस्त रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल एवं सरसों तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातित खाद्यतेलों के मुकाबले काफी मंहगा बैठने के बीच सरसों तेल की मांग प्रभावित होने से इसमें गिरावट देखी गई। जबकि संयंत्रों द्वारा दाम घटाये जाने के कारण सोयाबीन तिलहन में भी मामूली गिरावट आई। कम आपूर्ति के बीच सरसों तिलहन के दाम स्थिर रहे। शनिवार के सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...

सरसों तिलहन - 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,720-2,820 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,720-2,875 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,125 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 6,775-6,825 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,625-6,725 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश पाण्डेयपाण्डेय