Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

त्रीसा-गायत्री ने जीता विश्व चैंपियनशिप का पहला कांस्य पदक

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का शानदार सफर शनिवार को दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और तान निंग की जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हुआ लेकिन भारतीय जोड़ी ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-18 से जीत लिया। लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी की और अगले दोनों गेम 21-13, 21-8 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच एक घंटे 11 मिनट चला।

भारत ने महिला युगल में आखिरी बार विश्व चैंपियनशिप का पदक 2011 में जीता था, तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक जीता था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द