नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि14 भाजपा बैठक प्रस्ताव
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के निर्णय की भाजपा प्रस्ताव में आलोचना
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने के कांग्रेस के फ़ैसले की शनिवार को एक प्रस्ताव पारित करके निंदा की और कहा कि वह राजनीतिक सहूलियत या तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रगीत के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी।
दि5 कांग्रेस खरगे चीनी
देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो रही: खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में ‘‘बढ़ोतरी’’ और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर कम होने को लेकर केंद्र सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और सवाल किया कि ऐसी स्थिति में भी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20) की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही।
प्रादे55 बंगाल शाह दूसरी लीड बैठक
गोरखा मुद्दे पर अंतिम समझौते का मसौदा तैयार करने के लिए गृह मंत्रालय की समिति गठित: सांसद राजू बिष्ट
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), दार्जिलिंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिष्ट ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गोरखा मुद्दे पर अंतिम समझौते का मसौदा तैयार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत एक समिति गठित की है।
प्रादे63 छत्तीसगढ़ पेपर लीक गिरफ्तारी
छत्तीसगढ: कृषि विश्वविद्यालय प्रश्न पत्र लीक मामले में निजी कॉलेज के प्रोफेसर, पांच छात्र गिरफ्तार
रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने दुर्ग जिले के एक निजी कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे89 अरुणाचल सांसद सीमा
चीन की घुसपैठ से संबंधित लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए: भाजपा सांसद तापिर गाव
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव ने शनिवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की कथित घुसपैठ को लेकर लोगों की चिंता इस बात की याद दिलाती है कि स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
प्रादे59 राजस्थान स्कूल प्राथमिकी
राजस्थान: कॉजपा के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर के निकट रामपुरा-कंवरपुरा गांव में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के विवाद में संगठन और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे85 झारखंड फैक्टरी दूसरी लीड आग
झारखंड: रामगढ़ में इस्पात के कारखाने में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत
रांची/रामगढ़, झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे78 बिहार प्रदर्शन
बिहार: ‘लोक भवन’ मार्च के दौरान पुलिस के साथ झड़प के बाद अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया
पटना, बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को ‘लोक भवन’ तक मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद नौकरी के इच्छुक कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे68 असम मेघालय नाकाबंदी
मेघालय जाने वाले रास्तों की नाकाबंदी जारी, गतिरोध दूर करने के लिए मंत्री करेंगे बैठक
गुवाहाटी, छात्रों की रैली के दौरान असम के लोगों पर हुए कथित हमलों के विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों द्वारा मेघालय में प्रवेश के कई मार्ग बंद किए जाने से राज्य (मेघालय) में शनिवार को लगातार तीसरे दिन यातायात बाधित रहा।
वि6 कनाडा गुरुद्वारा लीड हमला
कनाडा के एडमंटन में गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, दो घायल; आरोपी हिरासत में
टोरंटो, कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में 27 वर्षीय व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर एक ग्रंथी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ13 सेबी पांडेय
निर्गम राशि के इस्तेमाल के खुलासे की व्यवस्था की समीक्षा कर रहा सेबी : चेयरमैन
नयी दिल्ली, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को कहा कि नियामक निर्गम से जुटाई गई राशि के इस्तेमाल की निगरानी और उसके खुलासे की व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
खेल10खेल हॉकी कप महिला भारत संभावना
भारतीय महिला हॉकी के लिये आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह
एम्सटेलवीन, ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीदरलैंड से पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराजय का सामना करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह खेलना होगा ।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि10 चीन चांद मिशन
चीन जल्द ही चंद्रमा पर बर्फ की खोज के लिए अभियान शुरू करेगा
सिडनी, चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम जल्द ही हाल के वर्षों के सबसे अभिनव चंद्र अन्वेषण अभियानों में से एक शुरू करने जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य उन स्थानों का अध्ययन करना है, जहां सूर्य की रोशनी कभी नहीं पहुंचती और जहां चंद्रमा पर मौजूद जल-बर्फ के बारे में अब भी कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
भाषा
शफीक सुरेश
सुरेश