Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

हैदराबाद, 22 अगस्त (भाषा) हैदराबाद के गचीबोवली इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बचाव अभियान में शामिल एक दमकल अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि ढही हुई इमारत का मलबा हटाने के दौरान दो शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में पास की एक इमारत में मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे में कोई और व्यक्ति फंसा है या नहीं।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र