Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

श्रावस्ती में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

श्रावस्ती (उप्र) 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की दादी ने शुक्रवार को श्रावस्ती जिले की भिनगा कोतवाली में अपनी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने आरोप लगाया था कि आरोपी 25 वर्षीय युवक ननकने ने बृहस्पतिवार को कोल्ड्रिंक पिलाने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली भिनगा में ननकने (25) निवासी लोनियनपुरवा, लालपुर महरी, थाना कोतवाली भिनगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) (12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना) तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

भिनगा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत पासवान ने बताया कि पीड़िता को स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। इलाज के उपरांत बच्ची की हालत ठीक है।

सीओ ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ननकने को बनघुसरा मोड़ से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन