नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि3भाजपा राष्ट्रीय टीम बैठक
नितिन नवीन ने भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम के साथ की पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पहली बैठक की जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि5कांग्रेस खरगे चीनी
देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो रही: खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में ‘‘बढ़ोतरी’’ और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर कम होने को लेकर केंद्र सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और सवाल किया कि ऐसी स्थिति में भी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20) की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही।
प्रादे23बिहार दुर्घटना
बिहार : सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रही भीड़ में घुसी बस, पांच की मौत, कई घायल
पटना, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में एक बस के घुस जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे9बंगाल शाह बैठक
सिलीगुड़ी में आज कई बैठकें करेंगे शाह, सीमा सुरक्षा एवं दार्जिलिंग के मुद्दों पर चर्चा की संभावना
सिलीगुड़ी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को यहां कई बैठकें करेंगे जिनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा एवं दार्जिलिंग पहाड़ क्षेत्र की लंबे समय से जारी समस्याओं के ‘‘स्थायी राजनीतिक समाधान’’ के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है।
वि1अमेरिका दिवाली
कैलिफोर्निया विधानसभा ने आठ नवंबर को दिवाली मनाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया
वाशिंगटन, अमेरिका की कैलिफोर्निया विधानसभा ने आठ नवंबर को ‘दिवाली दिवस’ के रूप में मान्यता देने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया है और राज्य के लोगों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।
वि6कनाडा गुरुद्वारा लीड हमला
कनाडा के एडमंटन में गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, दो घायल; आरोपी हिरासत में
टोरंटो, कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में 27 वर्षीय व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर एक ग्रंथी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ2एलपीजी पाइपलाइन
ऊर्जा सुरक्षा के लिए नियामक ने 7,000 करोड़ रुपये के एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, तेल क्षेत्र के नियामक ने 7,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से लगभग 1,800 किलोमीटर लंबी नई एलपीजी पाइपलाइनों के विकास को मंजूरी दे दी है। इससे देश के 'कॉमन-कैरियर' एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क में लगभग एक-चौथाई का विस्तार होगा। इस पहल का मकसद ईंधन आपूर्ति को अधिक लचीला बनाना और सड़क परिवहन पर निर्भरता कम करना है।
खेल9खेल मुक्केबाजी टेटे हत्या
दक्षिण अफ्रीका में पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज ज़ोलानी टेटे की हत्या
जोहानिसबर्ग, पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज ज़ोलानी टेटे की दक्षिण अफ्रीका में स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
खेल10खेल हॉकी कप महिला भारत संभावना
भारतीय महिला हॉकी के लिये आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह
एम्सटेलवीन, ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीदरलैंड से पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराजय का सामना करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह खेलना होगा ।
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन