Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयशंकर दो दिनों के लिए रविवार को जायेंगे रूस

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर रूसी नेताओं के साथ वार्ता के लिए रविवार को दो दिनों के लिए मॉस्को की यात्रा पर जायेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर, रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ मिलकर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन