Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत, आठ घायल

बलरामपुर, 22 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में तीन मजूदरों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी गांव के करीब शनिवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप वाहन में सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 11 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर रवाना हुए थे, जब वह सेवारी गांव के करीब पहुंचे तब उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव रंजन

रंजन