Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ओडिशा के अंगुल में एनटीपीसी संयंत्र में विस्फोट से पांच कर्मचारी घायल

भुवनेश्वर, 22 अगस्त (भाषा) ओडिशा के अंगुल जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के ताप विद्युत संयंत्र में शुक्रवार रात विस्फोट होने से कम से कम पांच कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए पांच संविदा कर्मचारियों में से तीन का इलाज एनटीपीसी के अस्पताल में जारी है, जबकि दो को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

एनटीपीसी थाने की प्रभारी निरीक्षक संयुक्ता खिल्लर ने कहा, ‘‘हल्के विस्फोट में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। सभी को तुरंत एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत स्थिर है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन