Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आर्सेनल, मार्सिले और रियाल बेटिस ने लीग अभियान की शुरुआत क्लीन शीट से की

मैड्रिड, 22 अगस्त (एपी) मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में कोवेंट्री सिटी पर 3-0 की जीत के साथ खिताब बचाने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

फ्रांस में अमीन गौरी के दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की बदौलत मार्सिले ने लीग1 के पहले ही मैच में स्ट्रासबर्ग को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

स्पेनिश लीग ला लिगा में रियाल बेटिस ने रियाल सोसिएदाद को 1-0 से हराकर क्लीन शीट (मैच में गोल खाए बिना जीतना) हासिल की।।

प्रीमियर लीग खिताब के लिए 22 साल के इंतजार को खत्म करने के बाद आर्सेनल ने दमदार शुरुआत करके दिखा दिया कि वह फिर से चैंपियन बनने का प्रबल प्रबल दावेदार क्यों है। उसकी तरफ से काई हैवर्त्ज़, बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल किए। इनमें क्रिस्टोस जोलिस ने दो गोल करने में मदद की।

एपी

पंत

पंत