Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 22 अगस्त (भाषा) ओडिशा में केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत छतों पर सौर पैनल लगाने के मामले में गंजाम अग्रणी जिला बनकर उभरा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गंजाम में 16,418 छतों पर सौर उर्जा प्रणाली स्थापित की गई हैं। इसके बाद बालेश्वर में 16,407, खोरधा में 14,603, कटक में 13,758 और मयूरभंज में 9,751 इकाइयां लगाई गई हैं।

गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी. ने कहा कि लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने में काफी रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सतत और हरित भविष्य की दिशा में जारी प्रयासों के तहत मार्च 2027 के अंत तक 25,000 और छतों पर सौर ऊर्जा प्रणालियां लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि घरों में सौर ऊर्जा की बढ़ती स्वीकार्यता और टिकाऊ बिजली उत्पादन की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाती है।

योजना को लागू करने वाली एजेंसी ‘टीपी साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड’ (टीपीएसओडीएल) ने कहा कि वितरण कंपनी की जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच और उपयोगिता-आधारित एकत्रीकरण मॉडल ने ओडिशा के आठ दक्षिणी जिलों में छतों पर सौर पैनल लगाने की सुविधा को आसान बनाया है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन