Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अरुणाचल को ओडीएफ प्लस दर्जा दिलाने के संबंध में मंत्री ने की केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से चर्चा

ईटानगर, 22 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मंत्री ओजिंग तासिंग ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर राज्य को ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त, ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना) का दर्जा हासिल करने की दिशा में जारी पहलों की जानकारी दी।

दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की भी समीक्षा की।

बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अरुणाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पाटिल को राज्य को ओडीएफ प्लस दर्जा हासिल करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश ने दिसंबर 2017 में ओडीएफ का लक्ष्य हासिल कर लिया था और अब राज्य मिशन के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। इस चरण में स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बनाए रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और स्वच्छ व स्वस्थ गांवों के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने अरुणाचल प्रदेश के ओडीएफ प्लस लक्ष्य को पूरा करने और टिकाऊ ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने का आश्वासन दिया।

भाषा शोभना रंजन

रंजन