Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गुरुग्राम में रोड रेज के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराई, वीडियो वायरल

गुरुग्राम, 21 अगस्त (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर शुक्रवार को कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल असली थी या नकली। हालांकि, घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी एक पुलिस निरीक्षक का बेटा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दिनदहाड़े हुई। एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश