Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रामदेव का स्वदेशी अभियान अब नकली उत्पादों, विदेशी सामान तक पहुंचा: बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है।

सिंह ने रामदेव को विरोध प्रदर्शन करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर योग गुरु आंदोलन शुरू करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें इस बार निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और ‘‘एक आदमी की तरह’’ ऐसा करना चाहिए।

जिला मुख्यालय के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन के संबंध में एक प्रश्न पर कहा कि रामदेव ने स्वदेशी के मुद्दे को उठाना शुरू किया था, इसलिए, उनका आंदोलन उचित था। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामदेव अब ‘विदेशी’ अधोवस्त्र भी बनाने लगे हैं।

सिंह ने रामदेव के पिछले विरोध प्रदर्शनों को याद करते हुए कहा कि इस बार उनसे कहा जाना चाहिए कि वह 'सिंदूर' लगाकर और 'सलवार' पहनकर न आएं।

सिंह ने यह भी दावा किया कि देश में नकली घी के प्रचलन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रामदेव को जिम्मेदार ठहराया।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष