Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए घोषित किए।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सूची में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षकों के अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय विद्यालय और पीएम श्री स्कूलों समेत विभिन्न संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।

पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश के राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश के याकू तामे, असम के राजेश बोरदोलोई, दिल्ली की सुमन गोयल और जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के जफर आलम शामिल हैं।

अन्य चयनित शिक्षकों में गोवा के महादेव हनमंत शिंदे, गुजरात के नितिन कुमार महेंद्रकुमार पाठक, हरियाणा के अनिल कौशिक, हिमाचल प्रदेश की मंजरी वी. महाजन, जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अयाज रैना और मध्य प्रदेश की अर्चना शुक्ला शामिल हैं।

सूची में महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और लद्दाख समेत अन्य क्षेत्रों के शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश