Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नोएडा: बहुमंजिला इमारत से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत

नोएडा, 21 अगस्त (भाषा) नोएडा के सेक्टर 137 में बहुमंजिला इमारत से गिरने से शुक्रवार को एक घरेलू सहायिका की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि गुलशन विवांते सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर रहने वाले गिरधारी लाल के घर पर मोनिका (20) घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। देर रात को वह इमारत से कथित तौर पर नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई।

एसीपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। गुप्ता ने बताया कि पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आशीष

आशीष